Tuesday, September 14, 2010

PARIVARTAN

परिवर्तन ..
सूरजनाथ - सुदामा  सुना है धर्म बदलने जा रहे हो .
सुदामा-ठीक सुना है बाबू.......
सूरजनाथ- क्यों सुदामा  ?
सुअमा-कब तक जातिया,छुआछूत, उंच-नीच, सामाजिक उत्पीडन का जख्म ढोऊंगा ? मुझे समांनता का हक़ तो भारतीय रुढ़िवादी  समाज में   मिलने से रहा..
सूरजनाथ- ऐसा क्यों सोचते हो ?  धर्म परिवर्तन पाप है .
सुदामा-जहा आदमी को आदमी नहीं समझा जाता हो वहा रहना पाप है न की धर्मपरिवर्तन . मरने से पहले सामाजिक समानता की प्यास  बुझाना चाहता हूँ.
सूरजनाथ-क्या इसके लिए धर्म परिवर्तन जरुरी हो गया  है ?
सुदामा- हां बाबू . क्या उच्च वर्ण  के लोग जातिवाद  की मजबूत दिवार  तोड़ पायेगे ?  बाबू जब तक उच्चवर्ण के लोग जातीय दंभ की दिवार को ढहाकर सामाजिक समानता की पहल नहीं करते है . सामाजिक समानता का जीवंत उदहारण नहीं बनते, तब तक धर्मपरिवर्तन पर रोक संभव नहीं ..
सूरजनाथ- हां सुदामा ठीक कह रहे हो भारतीय समाज की रक्षा के लिए जातिवाद के किले को ढहाना ही पड़ेगा . जातिवाद का किला ढहते ही धर्म परिवर्तन पर विराम लग जायेगा ...नन्द लाल भारती .. १४.०९.२०१० 

Sunday, September 12, 2010

KASAM

कसम ..
रामू पेट में भूख और दिल में अरमान पालकर पक्के इरादे के साथ शिक्षा हासिल किया था . रामू अधिक पढ़ा लिखा होने के साथ ही काम भी इमानदारी और पूरी निष्ठां के साथ करता था . उसे उम्मीद थी की वह कठिन  मेहनत और शिक्षा के बलबूते ऊँची उड़ान भर लेगा   , लेकिन ऐसा नहीं होने दिया कमजोर का हद मारने वालो ने . एक दिन सुहाने मौसम का जश्न मन रहा था कई बोतलों की सीले टूट चुकी थी कई मुर्गे उदरस्थ हो चुके थे. जाम का जश्न सर पर चढ़कर बोल रहा था . अफसर चिकंकुमार अफसरों के सुप्रीमो की गिलास में नई बोतल का दारू उड़ेलते हुए बार सर रामू का पर नहीं कतरे तो बहुत आगे निकल जाएगा .
सुप्रीमो-कभी नहीं--- उखड़े पाँव रामू चौथे दर्जे का है चौथे दर्जे  से आगे नहीं बढ़ पायेगा चिकन कुमार  मै कसम खाता हूँ ....
बस क्या इतने में मजे थपथपा   उठी ....नन्द लाल भारती ...१२.०९.२०१०

Wednesday, September 8, 2010

EEMAAN

ईमान  ..
सुबह गदराई हुई थी लोग खुश थे क्योंकि उनके सूखते धान के खेत लहलहा उठे थे बरसात का पानी पाकर. इसी बीच राजा बदमाश आ धमाका अपने कई साथियो के साथ . राजा बदमाश और उसके साथियों को देखकर ईमानदेव बोले कैसे आना हुआ राजा बाबू.
राजा-नाम तो ईमानदेव है बात बेईमानो जैसी कर रहे हो . गाय तुम्हारे खूंटे पर वापस बाँध गया था भूल गए . पैसा वापस लेने आया हूँ.
ईमानदेव-वचन दिया हूँ  तो पूरा  करूगा थोडा वक्त दो . ऐसे तो तुम नाइंसाफी कर रहे हो. चार माह गाय का दूध खाने के बाद मरणासन्न अवस्था में मेरे दराजे बाँध गए. कोई इज्जतदार और समझदार आदमी तो ऐसा नहीं करता जैसा तुमने किया है राजाबाबू.
राजा-ईमानदेव मुझे लेने आता है कहते हुए ईमांदे का क्साला पकड़ लिया .यह देखकर असामाजिक लोग इकट्ठा होकर ठहाके मारने लगे थे ,राजा मारपीट पर उतर आया . ईमानदेव का दमाद कैलाश लहुलुहान होगया .
राजा के खूनी तांडव को देखकर ईमानदेव  की पतोहू  दुर्गा उठ खड़ी हुई हाथ में चप्पल लेकर इतने में राजा बदमाश और उसके साथी पत्थर फेंकते भागते नज़र आये. कुछ देर में पूरी बस्ती के लोग इकट्ठा हो गए. बस्ती के लोग ईमानदेव को पैसा न देने की सलाह देने लगे परन्तु उखड़े पाँव  ईमानदेव का ईमान मुस्करा रहा था . नन्दलाल भारती ... ०८-०९-२०१० 

Tuesday, September 7, 2010

AIDAS

एडस ..
भ्रष्टाचारी,ठग बेईमान ,दगाबाज किस्म के लोग कामयाबी पर जश्न मनाने में लगे रहते है .कर्मठ,परिश्रमी, उखड़े पाँव नेक लोग आंसू से रोटी गीली करते रहते है , जबकि जगजाहिर है की दगाबाजी से खड़ी की गयी दौलत की मीनार ज्वालामुखी है . मेहनत सच्चाई से कमाए गए चाँद सिक्के भी चाँद की शीतलता देते है. सकून की नींद देते है . कहते हुए  बाबा शनिदेव  धम्म से टूटी काठ की कुर्सी में समा गए .
जगदेव-बाबा दगाबाज लोग पूरी कायनात के लिए अपशकुन हो गए है . बाबा ये दगाबाज बेईमान मुखौटाधारी आदमियत के विरोधी लोग समाज और देश की तरक्की की राह में एडस  हो गए है .
शनिदेव -बेटा वक्त गवाह है दगाबाज खुद की जिन्दा लाश ढ़ो-धोकर थके है. खुद के आंसू की दरिया में डूब मरे है . जमाना दगाबाजो के मुंह पर थूका है और थूकेगा भी . नन्द लाल भारती ... ०७.०९.२०१०

 

Saturday, September 4, 2010

VRIDHA AASHRAM

वृद्धा आश्रम ..
बूढ़े माँ बाप वृद्धा आश्रमो  की डगर  पर की खबर पर देवकीनन्दन  की निगाह थम गयी और उनकी आँखों से आंसू लुढ़कने लगे . देवकीनन्दन  की दशा देखकर दमयंती बोली क्यों जी क्या हो गया कोई बुरी खबर अखबार में छपी है क्या ?
देवकिनंदन -बहुत बुरी खबर ...
बूढ़े सास ससुर की बातचीत सुनकर रोशनी आ गयी और बोली बाबूजी क्या हो गया आपकी आँखों में आंसू ?
दमयंती ने बहू के स्समाने अखबार रख इया . इतने में राजनारायन आ गया ग़मगीन माँ बाप को देखकर रोशनी से बोला ये क्या चिराग की मम्मी ----
रोशनी ने अखबार की खबर की ओर इशारा किया .
राजनारायन-पिताजी आँखों में आंसू क्यों ?
देवकीनंदन -बेटा डर गया था कुछ पल के लिए ...
रोशनी बाबू जी मेरे जीते जी तो ऐसा नहीं हो सकता .
राजनारायन-पिताजी रोशनी ठीक कह रही है .
चिराग-मम्मी दाजी दादीजी के नाश्ते का समय हो गया जल्दी   करो ..
रोशनी- हां मुझे याद है .
देवकीनंदन और दमयंती एक सर में बोले सदा खुश रहो मेरे बच्चो....नन्दलाल भारती -- ०४.०९.१०

Thursday, September 2, 2010

chhoori

छूरी ..
अभिमान आदमी को खा जाता है .कंस ,हिरंयाकुश एव अन्य अभिमानियो के अभिमान के नतीजे को जानते हुए भी हलाकू साहब के सर चाहकर बोलता था अभिमान. हलाकू साहब की कीमत ने साथ दिया वे तरक्की करते-करते बड़े जिम्मेदार पड़ पर पहुँच गए पर उन्हें पड़ की गरिमा से तनिक सरोकार न था, हलाकू साहब की तरक्की दूसरो के लिए खजूर की छाव साबित हो रही थे और व्यवहार बबूल की छाव . हलाकू साहब पदोन्नति से ओवर लोड होकर आपा खोने लगे थे जैसे पांच किलो की प्लास्टिक की थैली में पच्चीस किलो का वजन . हलकू साहब की आदत से छोटे-बड़े सभी परिचित थे . एक दिन अक्षरान्शबबू ने महीनो से लंबित अपने भुगतान के लिए अनुरोध क्या कर दिया जैसे कोई भारी अपराध  कर दिए. हलकू साहब अक्षरंश्बाबू के अनुरोध को रौदते हुए बड़ी बदतमीज़ी से बोले तुम्हारा भुगतान अब नहीं हो सकता जो करना चाहो कर लेना .हलकू साहब की अभद्रता एव अमर्यादित धौंस से अक्षरंश्बाबू के माथे से पसीना चूने लगा क्योकि उन्हें अति आवश्यक कार्यवस   रुपये की शख्त जरूरत थी .अक्षरंश्बाबू की रोनी सूरत देखकर सहकर्मी एक स्वर में बोल उठे हलकू साहब की पदोन्नति क्या हुई वे तो कसाई की छुरी हो गए ... नन्दलाल भारती ... ०२.०९.२०१०
 

Wednesday, September 1, 2010

AATM HATYA

आत्मह्त्या ..
परसुदादा आत्महत्या कर लिए , यह खबर बस्ती के किसी व्यक्ति के गले नहीं उतरी . नहीं दोस्तों के नहीं दुश्मनों के  ही . परसुदादा की मौत का रहस्य तब उजागर हुआ जब उनके मझले भाई करजू  के समधि दूधनाथ और दमाद प्रभू ने परसु दादा  और उनके तीनो भाईयो के नाम चौदह साल  पहले खरीदी गयी जमीन पर कब्जा कर लिए . खेती की जमीं पर कब्जा के बाद प्रभू का हौशला और बढ़ गया वह दरसु के घर पर भी कब्जा जमाने के लिए  क़ानूनी दावपेंच  चलने लगा . प्रभू के अन्याय को देखकर बस्ती के कुछ लोग दरसु के साथ खड़े हो हो गए. बस्ती  वालो की वजह से प्रभू दाल गलती ना देखकर  बोला दरसुवा  तुमको तो ज़मीन में गड़वा  दूंगा . तेरे बड़े भाई परसुवा की तरह तुमको पेड़ पर नहीं लटकाऊंगा याद रखना कहते  हुए वह दलबल के साथ चला गया . परसूदादा के मौत की हकीकत से बीस साल बाद रूबरू होकर दरसु और उसके परिवार वाले ही नहीं पूरी बस्ती के लोग रो पड़े ... नन्दलाल भारती -- ०१.०९.२०१०