Wednesday, February 11, 2015

ओम की मौत /लघुकथा

ओम की मौत /लघुकथा 
ओम नाम था उसका। हां नशे की तनिक लत थी पर गुस्ताख़ बंदा ना था। परायी नारी में उसे अपनी माँ -बहन नज़र आती थी। इसी नज़र की वजह से पड़ोस me रहने वाली युवा कुंवारी कन्याओ के अनैतिकता की और बढ़ाते कदम को रोंकने की गुस्ताखी करवा दी ।इन कुंवारी कन्याओ ने नारी होने का खूब फायदा uthaya। ओम के खिलाफ अनेक धाराओ में पुलिस केस दर्ज़ करवा दिया। ओम और उसका इज्जतदार परिवार खौफ में रहने लगा। इसी खौफ ने एक दिन नन्हे बच्चो के युवा बाप ओम की जान ले ली। ओम की मौत से उठे सवाल नारी अस्मिता को कठघरे में खडे कर रहे थे और साथ ही सभ्य समाज की छाती में ठोंक रहे थे कीलें भी। डॉ नन्द लाल भारती 20.01.2015

Thursday, December 11, 2014

गुरु दक्षिणा/लघुकथा

गुरु दक्षिणा/लघुकथा 
सम्मान समारोह बाद एक पत्रकार ने सवाल उछाल दिया । लेखकजी आपके साहित्यिक गुरु कौन है। 
लेखक -मेरे अनपढ़ माँ -बाप और जीवन संघर्ष ?
क्या आपका कोई गुरु नहीं ?
बताया तो। 
इनके अतिरिक्त ?
कोई नहीं।
आप इतना बढ़िया लिखते है, बिना किसी गुरु से साहित्यिक शिक्षा लिए।
माँ -बाप और अपने जीवन संघर्ष से शिक्षा लया हूँ और ले भी रहा हूँ।
आपने गुरु क्यों नहीं बनाया ?
एकलव्य का अंगूठा गुरु दक्षिणा में चला गया याद है मेरा हाथ ही चला जाता तो … ?
डॉ नन्द लाल भारती 12 .12 .2014

Tuesday, December 9, 2014

बेटी का रिश्त/लघुकथा

बेटी का रिश्त/लघुकथा 
आईये पंडित जी।  बहुत खुश लग  रहे है।  कैसा लगा घर -वर ?
घर-वर  ठीक हैं। लड़की का लड़के से सत्ताईस गुण मिल रहे  है। 
बधाई पंडित जी।  ब्याह की तयारी करो। 
तनिक और सोचना पड़ेगा। 
लड़का एम बी ए है ,नौकरी कर रहा है। वर्णिक आरक्षण की भरपूर सुविधा का उपभोग भी मिल रहा  है । अब क्या सोचना पंडित जी। 
और भी अच्छा रिश्ता घर के पास आगरा  से आ रहा है। लड़का बी एस सी है । जूते के  थोक व्यापार का जमा जमाया धंधा  है। रोज लाखो की आवक है। बिटिया सुखी रहेगी। 
क्या कह रहे  हो पंडित जी महाराज कल तो दफ्तर के उच्च वर्णिक सफाई कर्मचारी के नाम पर उल्टी आ रही थी ।धर्म भ्रष्ट ho रहा था ।आज जूता व्यापारी के घर बेटी का रिश्ता…?  
डॉ नन्द लाल भारती 09 .12 .2014  

Monday, December 8, 2014

सजा /लघुकथा

सजा /लघुकथा 
मई की तपती लू का आतंक था। नए नए आये प्रमुख अफसर अवध प्रताप सिंघ का चैम्बर बर्फीला हो रहा था। खैर होता भी क्यों नहीं ऊपर पंखा, खिड़की पर एसी जो टंगा था।अचानक अवध प्रताप सिंघ विद्यांशु को चपरासी रईस के माध्यम से बुलवाये। विद्यांशु हाजिर हुआ। 
प्रमुख अफसर -कब से काम कर रहे हो ?
अट्ठारह साल से। 
एक ही जगह अट्ठारह साल से। 
जी प्रमोशन नहीं हो रहा मै तो चाहता हूँ पर प्रमोशन के साथ ट्रांसफर। विद्यांशु बात आगे बढ़ाते हुए बोला एक अनुरोध है साहब।
क्या अवध प्रताप सिंघ बोले ?
मेरे मरते हुए सपनो को उम्र दे सकते है साहब।
वो कैसे ……?
प्रमोशन के लिए अनुशंसा कर।
इतना सुनते ही साहब को जैसे करैत ने डंस लिया। वे एसी की तरफ मुंह कर बोले क्या किया है।
पीजी के साथ प्रशासन से संबंधित डिग्री डिप्लोमा भी।
तुम्हे प्रमोशन क्यों चाहिये।
नौकरी भविष्य लिए कर रहा हूँ। साहेब सभी के हो रहे है। स्नातक टाइपिस्ट जनरल मैनेजर तक बन गए । ना जाने क्योंमेरे साथ अन्याय हो रहा है ?
शिकायत कर रहे हो प्रबंधन की । आरक्षित वर्ग हो ना।इसीलिए नेतागीरी कर रहे हो
जी आरक्षित वर्ग का तो हूँ नहीं कर रहा हूँ।
नेताजी सुनो मिनट में बाहर करवा सकता हूँ. जानते हो ये विभाग तुम्हारे लोगो के लिए नहीं बना है। अपने लोगो को देखो खाने को अन्न नहीं पहनने को वस्त्र नहीं,आज भी लोग पास खड़े तक नहीं होने देते ।तुम तो दफ्तर में बैठे हो बाबूगिरी कर रहे हो , सर्वसुविधा भोग रहे हो। तुम नसीब वाले हो तुम्हे नौकरी मिल गयी है,तुम्हारे बच्चे अंग्रेजी स्कूल में पढ़ रहे है. क्या इतनी तरक्की कम है। अवध प्रताप सिंघ नरभक्षी सिंह की तरह दहाड़ते हुए बोले ?
आगरा नरेश नौकरी आप और जैसे सभी कर रहे है पर मुझे शोषित क्यों ? विद्यांशु बोला।
नरभक्षी सिंह की तरह दहाड़ते हुएअवध प्रताप सिंघ साहब बोले छोड़ दो नौकरी सजा लग रही है तो। तुम्हारी सजा का जिम्मेदार कौन है।
आप और आप जैसे सामंतवादी लोग।
डॉ नन्द लाल भारती 04.12 .2014

Saturday, November 1, 2014

इकलौती बहन /लघुकथा

इकलौती बहन /लघुकथा 
गीता,सुरेखा,सुलोचना और मुन्नी आंटी फुटपाथ पर खड़े -खड़े जैसे चारो युगो के  मुद्दो पर  विमर्शरत थी। इसी बीच माध्यम कद-काठी का आदमी विमर्शरत  महिलाओ के सामने सेगुजरा । उस व्यक्ति की ओर अंगुली  दिखाते हुए  सुरेखा बोली -अभी जो आदमी  गया है, उसके चलने के अंदाज से कोई परिचित लग रहा था। 
सुलोचना-दीदी पहले बताती  तो  आगे बढ़ कर पूछ भी लेती अब तो वह आदमी  दूर  निकल गया।
मुन्नी आंटी- लौटने का इन्तजार करना है  क्या ?
सुरेखा-अब वापस लौट कर आने  वाला तोनहीं  है क्या इन्तजार करना।  चलो भजन  में  मिलते है। इसी बीच  गीता ने अपने पड़ोस वाली खडूस सास का मुद्दा उछाल दिया ,मुददा   परत दर परत द्रोपती की  साड़ी हो गया। इसी वह आदमी आता हुआ दिखाई पड  गया, सुलोचना बोली दीदी आपके  चाहने वाले ने दिल की आवाज़ सुन ली है देखो आ रहा है। 
सुरेखा -अरे हां वह पास  आँख फाड़-फाड़ कर निहारने लगी।  इतने में वह आदमी  आ  गया। सुरेखा एकदम उसके आगे खड़ी होकर बोली आप राजसिंघ हो क्या ?
तुम सुरेखा हो क्या  ? राजसिंघ बोला। 
सुरेखा -अंकल आंटी सब ठीक है ?
राजसिंघ- माँ बीमार रहती है पिताजी स्वर्गवासी हो गए। 
सुरेखा -अंकल की मौत का सुनकर बहुत दुःख हो रहा है।
मुन्नी आंटी - जो आया है सबको जाना है ,भगवान उनकी  आत्मा को शान्ति बख्शे। 
सुरेखा -हां आंटी   ठीक  कह रही हो। अच्छा राज भैया नौकरी धंधा कैसा चल रहा है। 
राजसिंघ- सुरेखा बहन हम  चारो भाई सरकारी नौकरी में है ,सब अपने-अपने  बालबच्चों के साथ बंगला गाड़ी और दुनिया की सारी  सुख सुविधाओ  के साथ मजे में है। 
सुरेखा -छुटकी रानी भी तो बालबच्चेदार हो गयी होगी। 
राजसिंघ-रानी अपनी नसीब में शादी का सुख नहीं लिखवा कर लाई है। 
सुरेखा -क्या ?
राजसिंघ-हां बहन। 
सुरेखा - कर्म और फ़र्ज़ को विसार कर नसीब के आसरे बैठ गए तुम चारो।इसी गम अंकल चल बसे आंटी बीमार रहती है क्या ? 
राजसिंघ-क्या करे रानी की नसीब में शादी नहीं लिखी है। 
सुरेखा - वाह रे कलयुग  बाप मेहनत मज़दूरी करके तुम भाई -बहन को उच्ची शिक्षा दिए। आज तुम चारो भाई  दुनिया का हर सुख भोग   रहे हो,इकलौती बहन का ब्याह नसीब पर छोड़ दिए , यह तो तुम चारो    भाइयो के लिए चुल्लू पानी में डूब मरने वाली बात है कहते हुए सुरेखा ने मुंह मोड़ लिया और  राजसिंघ कुछ कदम चलकर कालोनी में समा गया। 
डॉ नन्द लाल भारती 27.10.2014  

Thursday, September 4, 2014

दुर्भाग्य/लघुकथा

दुर्भाग्य/लघुकथा 
यार कैसे अफसर हो मनोहर   ?
आपके कहने का मतलब क्या ? मैं योग्य नहीं। अरे भाई  कुशासन की वजह से दुर्गति हो रही है वरना उच्च श्रेणी का अफसर होता। 
हां तुम्हारी जाति तुम्हारा दुर्भाग्य बन गयी है। 
जी प्रबंधन का दिया जख्म तो सदा हरा रहेगा ,पर याद कर दुखी नहीं होना चाहता। जो घाव मिले उसी के दर्द से बेहाल हूँ। अब कोई नया घाव ना मिले। 
तुम्हे पता नहीं !!!!!!!
क्या ..........?
तुम्हारी  आफिस से अफसर शोध पर जा रहे है।
कौन सा शोध कार्य ?
ग्रामीणो के विकास के लिए विभाग शोध कार्य करवा रहा है। 
क्या ग्रामीणो के विकास के लिए  शोध ?
हां वह भी ऐसे अफसरों को भेजा जा  रहा है जिनके पास शोध से सम्बंधित कोई शैक्षणिक योग्यता ही नहीं है। तुम्हारे पास सारी योग्यताएं है। 
शैक्षणिक योग्यता तो  है परन्तु !!!!!!!!!!!!!!!!!
परन्तु क्या ………………… ?
पहुँच के साथ उच्च वर्णिक योग्यता तो नहीं है ना !!!!!!!!!!!!!!यही मेरा दुर्भाग्य है  
तुम्हारा नहीं विभाग का  दुर्भाग्य है मनोहर  !!!!!!!!!!!!! 
डॉ नन्द लाल भारती 04.09.2014  


दर्द /लघुकथा 
सुनो जी  आपके तेवर क्यों बदले हुए लग रहे   है ?
भागवान भला मेरे तेवर क्यों बदलने लगे ?
कुछ बात तो है ,कही ना कहीं खट्टा -मीठा एहसास हुआ तो है।कही गए थे क्या ?
हां मित्रता की ओर कदम बढ़ा रहे एक शख्स के बुलावे पर उन्ही से मिलने। 
अनुभव अच्छा नहीं रहा। 
स्वाभिमान और अभिमान दोनो के साक्षात् दर्शन हो गए। 
वो कैसे ?
जब मै एकडो में बने बगले के मेनगेट से बरामदे में हाजिर हुआ तो उनकी धर्मपत्नी ऐसे दरवाजे पर खड़ी हो गयी जैसे प्रवेश वर्जित हो।  वो अंदर से सवाल पर सवाल दागे जा रही थी। 
मसलन .......... 
क्यों कैसे आये ,साहेब ने मिलने का समय दिया है क्या। 
फिर क्या हुआ। 
मैडम जबाब से संतुष्ट होकर दरवाजा खोली। 
पानी चाय  का भी नहीं पूछा मैडम ने। 
बैठने तक  का बोलने में सोच-विचार करना पड़ा था मैडम को।
छाती पर पत्थर  रखकर बैठने  के साथ बोली साहब नहा रहे हे।  अंदर चली गयी फिर लौटी नहीं। 
मैडम से मिलकर कैसा लगा ?
बुरा बहुत बुरा भगवान  परन्तु मित्रता की ओर  कदम बढ़ा रहे बलिहारीजी   से मिलकर स्व-मान बढ़ गया। स्वाभिमानी, परहित के लिए जन जागरण करने वाले नेक इंसान है,अपने हाथो से पानी लाये थे मेरे लिए। 
काश मिसेज बलिहारी अतिथि देवो भवः के मर्म को समझती तो मैडम का अभिमान दर्द ना देता।  
डॉ नन्द लाल भारती 12 .08 .2014  
 




शब्द बाण  /लघुकथा 
साहित्यिक संगोष्ठी अपने  यौवन से ढलान की और तीव्रता से बढ़ रही थी इसी बीच चेतमल बोले शब्दबुध्द जी मुझे भी कवितापाठ करना है।
शब्दबुध्द-सचिव से कहने का इशारा किये। 
चेतमल-अचेतमल   न देख रहे है न सुन सुन। 
शब्दबुध्द  सचिव महोदय से बोले -चेतमलजी  कवितापाठ करना चाहते है।
शब्दबुध्द का अनुरोध ना जाने क्यों अचेतमल  को गुस्ताखी लग गया।वे अपनी जबान रूपी  म्यान से ऐसे शब्द बाण का प्रहार कर बैठे   जैसे कोई राजा गुस्ताख़ को दंड देने के लिए तलवार का प्रहार कर दिया होरिटायर्ड  पी डब्लू डी के  इंजीनियर अचेतमल का घमंड अभी सातवे आसमान पर था वे  शब्दबुध्द बोले  सचिव नहीं मिस्टर मेरा नाम भी है। चेतमल  मुझसे डायरेक्ट  बात कर सकते है। आपको कहने की जरुरत नहीं।अभिमानी  रिटायर्ड  पी डब्लू डी के  इंजीनियर अचेतमल शायद  भूल गए  थे कि वे अब पी डब्लू डी के  इंजीनियर नहीं साहित्यिक संस्था   के सचिव की हैसियत से मंचासीन है।उनसे   सौ गुना बेहत्तर रचनाकार और सदस्य महफ़िल की  शोभा बढ़ा रहे है। जबकि शब्दबुध्द दशक भर सचिव के पद को गौरान्वित कर चुके थे। 
अचेतमल के असाहित्यिक व्यवहार को देखकर कानाफूसी होने  लगी  थी देखो  सचिव को सचिव महोदय  से सम्बोधित करना गुस्ताखी हो गया। संस्था ने सचिव  क्या बना दिया बन्दर के हाथ छुरी थमा दिया।ये क्या   साहित्य का भला करेंगे  ? 
डॉ नन्द लाल भारती 09 .08 .2014  

संस्कार /लघुकथा 
गोधूलि बेला में एकदम उठे और कहाँ चले गए थे  ?
घूमने चला गया था। 
कहाँ ?
एम आर  टेन। 
घूमने गए थे चिंता लेकर आये हो 
चिंता की बात ही है।   दो बूढ़ी औरते चर्चारत थी,एक बोली बहन बेटा कह रहा की वह अब अपने हिसाब से रहेगा 
दूसरी बोली बहन तुम्हारे ऊपर मुसीबत मंडरा रही है। 
पहली बोली हां बहन। वृध्दा आश्रम की ओर  प्रस्थान करना होगा यही चिंता खाए जा रही है 
आपको कैसी चिंता 
यदि हमारे साथ ऐसा हो गया तो ?
हमारे साथ ऐसा हो ही नहीं सकता 
क्यों ?
क्योंकि आपने अपने बच्चो को शिक्षा ,नैतिक शिक्षा और संस्कार दिए है। संस्कारवान बच्चे  के लिए माँ-बाप  धरती के  भगवान होते है 
सच बच्चो को भले ही  विरासत में धन न मिले पर शिक्षा ,नैतिक शिक्षा और संस्कार तो मिलनी ही चाहिए यही संस्कार वृध्दा आश्रम की राह रोक सकता है। 

डॉ नन्द लाल भारती 30 .07.2014  

ब्लॉग्स पर मेरी अनेक लघुकथाएँ उपलब्ध है। 



पर्दाफाश /लघुकथा 
देहात की प्रसूता की जान को बचाने के लिए ए पॉजिटिव  खून की तुरंत जरुरत है की उड़ती खबर सुनकर अमन प्रदेश के सबसे बड़े निजी अस्पताल, जो शहर से २५ किमी दूर था,जिसके मालिक चिकित्सा शिक्षा के फर्जीवाड़ा के केस में कई महीनो से जेल में है की और भागा। अमन को प्रसूता के सगे सम्बन्धी मुख्य द्वार पर मिल गए,जबकि अमन से  किसी प्रकार की कोई जान -पहचान ना थी । वे लोग अमन को पलको पर बिठा कर अस्पताल के लैब में ले गए ।अमन को देखते ही डॉ बोला जाओ कैंटीन से कुछ खा कर आओ 
अमन - डॉ साहेब मैं घर से खाकर आ रहा हूँ आप तो तुरंत खून लेकर प्रसूता की जान बचाईये 

डॉ -वह हो जायेगा पर कैंटीन से कुछ खा कर आओ
।आखिरकार अमन को जबरदस्ती अस्पताल की कैंटीन में भेज दिया गया ,जहां उससे फूल डिनर का भुगतान भी  लिया गया ।डिनर का बिल चुकाने के बाद अमन का खून लिया गया । ब्लड डोनेट कर देने दे बाद अमन को बीस रुपये का कूपन दिया गया  और कहा गया जाओ कैंटीन में कुछ पी लो 
अमन बोला -डॉ यही कूपन पहले दे देते 
। डिनर का रूपया तो मेरा बच जाता । कैसा रॉकेट चल रहा है डॉ ………?
प्रसूता का पति गिड़गिड़ाते हए बोला मेरी पत्नी और बच्चे को बचा लो डॉ साहेब 
डॉ-कैश काउंटर से  रसीद लेकर आओ प्रसूता का पति रसीद दिखाते हुए बोला रसीद है मेरे पास साहेब।
डॉ -सचमुच गावड़े हो। अरे खून के  कीमत की रसीद। 
प्रसूता का पति का  बाप बोला डॉ साहेब ये दान का खून है इसकी  कीमत। 
डॉ-यहां कुछ मुफ्त का नहीं है। 
आखिरकार प्रसूता के सगे   सम्बन्धियों ने मिलकर अपने अपने पॉकेट की निङ्गा झोरी कर रूपये जमा करवाये तब जाकर खून चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी हुईप्रसूता के  बाप अमन के सिर  पर हाथ रखा कर बोले बेटा युग-युग जीओ]खूब तरक्की करो ,परमार्थ का काम तो कर ही रहे हो।  मेरी बेटी और उसके बच्चे का जान बचाने के लिए हमारा परिवार तुम्हारा कर्जदार रहेगा बेटा । 
अमन-बाबा मुझे बहुत दुःख है। प्रसूता  के   बाप कैसा दुःख बेटा ?
अमन -डोनेशन के खून की मुंह माँगी कीमत गरीब से वसूली जा रही   है इसका दुःख है बाबा। इस रॉकेट का पर्दाफाश कैसे  और कब होगा ?

डॉ नन्द लाल भारती 13 .07.2014   

Monday, August 11, 2014

शब्द बाण /लघुकथा

शब्द बाण  /लघुकथा 
साहित्यिक संगोष्ठी अपने  यौवन से ढलान की और तीव्रता से बढ़ रही थी इसी बीच चेतमल बोले शब्दबुध्द जी मुझे भी कवितापाठ करना है।
शब्दबुध्द-सचिव से कहने का इशारा किये। 
चेतमल-अचेतमल   न देख रहे है न सुन सुन। 
शब्दबुध्द  सचिव महोदय से बोले -चेतमलजी  कवितापाठ करना चाहते है।
शब्दबुध्द का अनुरोध ना जाने क्यों अचेतमल  को गुस्ताखी लग गया।वे अपनी जबान रूपी  म्यान से ऐसे शब्द बाण का प्रहार कर बैठे   जैसे कोई राजा गुस्ताख़ को दंड देने के लिए तलवार का प्रहार कर दिया होरिटायर्ड  पी डब्लू डी के  इंजीनियर अचेतमल का घमंड अभी सातवे आसमान पर था वे  शब्दबुध्द बोले  सचिव नहीं मिस्टर मेरा नाम भी है। चेतमल  मुझसे डायरेक्ट  बात कर सकते है। आपको कहने की जरुरत नहीं।अभिमानी  रिटायर्ड  पी डब्लू डी के  इंजीनियर अचेतमल शायद  भूल गए  थे कि वे अब पी डब्लू डी के  इंजीनियर नहीं साहित्यिक संस्था   के सचिव की हैसियत से मंचासीन है।उनसे   सौ गुना बेहत्तर रचनाकार और सदस्य महफ़िल की  शोभा बढ़ा रहे है। जबकि शब्दबुध्द दशक भर सचिव के पद को गौरान्वित कर चुके थे। 
अचेतमल के असाहित्यिक व्यवहार को देखकर कानाफूसी होने  लगी  थी देखो  सचिव को सचिव महोदय  से सम्बोधित करना गुस्ताखी हो गया। संस्था ने सचिव  क्या बना दिया बन्दर के हाथ छुरी थमा दिया।ये क्या   साहित्य का भला करेंगे  ? 
डॉ नन्द लाल भारती 09 .08 .2014