Tuesday, November 30, 2010

BHASHADROHI

भाषाद्रोही..
हिंदी गंगा है, वक्तव्य सुनकर एक श्रोता प्रतिक्रिया स्वरुप बोला बकवास  है .
पीछे बैठे व्यक्ति से रहा नहीं गया वह उत्तेजित स्वर  में बोला अरे चुप रह भाषाद्रोही ... नन्दलाल भारती

Monday, November 29, 2010

vansh

वंश ..
मम्मी सुधार भईया के नाना तुम्हारे सामने क्यों रो रहे थे .
वंश के गम में .तीन-तीन बेटिया है बेटा एक भी नहीं .
क्या..............
हां.........
मम्मी तुम्हे  और पापा को चिंता नहीं .
नहीं..................
सुधार भईया के नाना को क्यों.
मर्निकर्निका कौन ले जायेगा .
मम्मी  बेटियाँ भी तो मर्निकर्निका ले जा सकती है ना. 
हां... बेटी क्यों नहीं . बेटियाँ भे तो हमारी वंश है..  
नन्द लाल भारती

Sunday, November 14, 2010

badhaee

बधाई ..
बधाई हो मोची भईया तुम तो बहुत ऊपर उठ गए .
मोची-धन्यवाद् महोदय आप कोई शब्दों के जादूगर लगते है .
हां वही समझ लीजिये . मेरा नाम सेवकदास है .
मोची-महोदय प्रसाद  ग्रहण कीजिये .
सेवकदास -मेरा सौभाग्य है की महावीर जयंती के सुअवसर पर आपके  हाथ से प्रसाद पा रहा हूँ .
मोची- महोदय गरीब के पास सद्भाना की दौलत  के सिवाय और कुछ तो होता नहीं . मौका आने पर पेट काटकर दूसरो की मदद करने से भी गरीब पीछे नहीं हटता .
सेवकदास -आपके सेवा भाव  को नमन करता हूँ.
मोची-महोय मेहनत मज़दूरी की कमाई में बरकत बरसे. दूसरे आपसे सेवाभाव  सीखे. ,महावीर जयंती की बहुत-बहुत बहीया  बधाईया   मोची भईया कहते हुए सेवकदास गंतव्य की और चल पड़ा . उखड़े पाँव मोची भईया नेक मकसद में जुट गया . नन्दलाल भारती 

Wednesday, November 3, 2010

TRAINING

ट्रेनिंग ..
तुम्हारी तीन दिवसीय ट्रेनिंग होने जा रही है देवीप्रसाद कनक साहब पूछे .
देवीप्रसाद हां साहब दुछ देर पहले फैक्स से सूचना आई है .
कनक साहब -बधाई हो तुम्हारी ट्रेनिंग की . अधिकारियो की तो हुई नहीं तुम्हारी हो रही है  कहते हुए कनक साहब अपने माथे पर चिंता के काले बदल लिए अपनी केबिन में चले गए . 
 बब्बन -देवीप्रसाद कनक साहब बधाई दे रहे थे या विरोध कर रहे थे . उखड़े पाँव कर्मचारी के नौकरी के तीसरे दशक की पहली ट्रेनिंग की .
देवीप्रसाद-कनक साहबे बड़े अफसर है . उनका अभिमान बोल रहा था .छोटे कर्मचारियों की ट्रेनिंग कनक साहब जैसे अफसर फिजूलखर्ची और कंपनी के लिए घाटे का सौदा मानते है .उखड़े पाँव छोटे कर्मचारियों की यह ट्रेनिंग छाती में शूल की तरह गड़ने लगी है . 
बब्बन-कनक साहब जैसे लोगो के रहते  उखड़े पाँव कर्मचारियों के पाँव नहीं जम सकते देवीप्रसाद .
नन्दलाल भारती

Saturday, October 30, 2010

DAULAT

 दौलत ....
बाबूजी- आप तो कहते हो की आदमी बड़ा बनता है तो फलदार पेड़ की तरह झुक जाता है .
हां- बेटा रामू मैंने तो गलत नहीं कहा है. बात तो सही है रघुदादा  बेटे से बोले.
रामू- बात पुरानी हो गयी है .
रघुदादा-बेटा ये अमृत वचन है .
रामू-बाबूजी मै बॉस से ज्यादा पढ़ा लिखा हूँ. दफ्तर के बाहर मान-सम्मान भी है ,इसके बाद भी अपमान.
रघुदादा-ये दुर्जनों के लक्षण है . ये बबूल के पेड़ सरीखे होते है बेटा .
रामू-बाबूजी क्या करू ?
रघुदादा  -कुछ नहीं . कर्म पर विश्वास  रखो बस...
रामू- बाबूजी रोज-रोज अपमान का जहर .
रघुदादा-बेटा हर अच्छे  काम में बाधाये  आती है . घबराओ नहीं. भले ही ऊँचा पद और दौलत का पहाड़ तुम्हारे पास नहीं है परन्तु तुम्हारे पास कद की ऊँची दौलत तो है .कद से आदमी महान बनता है . पद और दौलत से नहीं ...नन्दलाल भारती

Thursday, October 14, 2010

awsarwadi

अवसरवादी ......
जयेश- आदमी कितना अवसरवादी  हो गया है ? मौका पाते ही डंक मार देता है.
रत्नेश- किसने किसको डंक  मार दिया जयेश भाई...
जयेश- अरे मै ही डंक का शिकार हूँ छोटा कर्मचारी जो ठहरा .
रत्नेस-- क्या ?
जयेश- हां ..
रत्नेश- ओ कैसे--?
जयेश- छोटा होना ही गुनाह है. जहा मै काम करता हूँ वहा के लोग अवसरवादी  है . वैसे  तो मै सहयोग  के लिए तैयार रहता हूँ. कुछ अवसरवादी  मुझे काम में व्यस्त देखकर विभागाध्यक्ष से शिकायत भरे लहजे में कहते है साहब जयेश  को बोलिए मेरा काम कर दे . कुछ लोग तो फिल्ड के कार्यकर्त्ता है और सभी कामो  के लिए पैसा भी मिलता है . लेते भी है पर काम मुझे करना होता है. तनिक विलम्ब हुआ  तो ये अवसरवादी विभागाध्यक्ष के पास पहुँच जाते है. विभागाध्यक्ष सब कुछ जानते हुए भी रौब मेरे ऊपर झाड़ते है .
रत्नेश-सच ये अवसरवादी लोग अन्याय कर रहे  है ...नन्दलाल भारती

koyala

कोयला ..
रेखा-लाली क्यों दुखी रहती हो. गोंड में सुन्दर सी बेटी है, हंस बोलकर रहा कर. माँ-बाप की या में कब तक तपती  रहोगी. मायका एक दिन छूट  ही जाता है हर लड़की का..
लाली- आंटी ये बात नहीं है.  
रेखा-क्या बात है ?  
लाली-बाप के जाती के अभिमान ने मुझे तबाह कर दिया. पश्चाताप की आग में जल रही हूँ.चैन की रोटी को तरस रही हूँ आंटी इस बड़े  घर में .
रेखा-क्या कह रही हो लाली ?
आंटी-आंटी बिलकुल सही कह रही हूँ. मेरे दीदी छोटी जाती के लडके से ब्याह कर दुनिया का सुख भोग रही है और मै नरक, जातिपाति ती के ठीहे पर मार्डन युग के पढ़े -लिखे लडके लड़कियों  भविष्य का क़त्ल कहा तक उचित है ? काश मै अपने भविष्य का फैसला खुद ली होती  दीदी की तरह तो अपने पाँव पर कड़ी होती. आंटी अंतरजातीय ब्याह की इजाजत होनी चाहिए आज के आधुनिक युग के लडके -लड़की को एक दुसरे के योग्य और स्वधर्मी होना चाहिए. हां विवाह क़ानूनी तौर पर हो और समाज  को मान्य हो. लाली की छटपटाहट   और पश्चाताप को देखकर रेखा को ऐसे लगा जैसे उसके गले में किसी ने गरम कोयला ड़ाल दिया  हो...
नन्दलाल भारती